पंजाब 9 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब में मार्च का दूसरा सप्ताह शुरू होते ही पंजाब में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन के समय तेज धूप चुभने लगी है और लोग धूप में बाहर निकलने से परहेज करने लगे हैं। चटख धूप के कारण गर्मी का अहसास बढ़ गया है। वहीं रात में भी ठंड का असर लगभग खत्म हो चुका है। इसी वजह से लोगों ने रजाई-कंबल समेट दिए हैं और गर्मी से राहत पाने के लिए पंखे और एसी चलाने शुरू कर दिए हैं। दिन के समय एसी की जरूरत भी बढ़ने लगी है।पंजाब में बढ़ती गर्मी के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर पहुंच गया है। शनिवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस Bathinda में दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक रहा और इसमें 0.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।राज्य के अन्य शहरों में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। Amritsar का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री, Ludhiana का 32.8 डिग्री, Patiala का 31.8 डिग्री, Pathankot का 31.5 डिग्री, SBS Nagar का 30.8 डिग्री, Firozpur का 33.0 डिग्री, Hoshiarpur का 31.8 डिग्री और Rupnagar का 31.8 डिग्री दर्ज किया गया।वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो अमृतसर में 15.8 डिग्री, लुधियाना में 15.4 डिग्री, पटियाला में 17.1 डिग्री, पठानकोट में 14.2 डिग्री और सबसे कम 13.9 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया। इसके अलावा Faridkot में 16.0 डिग्री, एसबीएस नगर में 16.2 डिग्री, फिरोजपुर में 14.7 डिग्री और होशियारपुर में 17.4 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग ने अगले छह दिनों तक पंजाब में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। इसके चलते तापमान में 1 से 2 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को दोपहर के पीक घंटों में ज्यादा देर धूप में रहने से बचने की सलाह दी है। साथ ही गर्मी से बचाव के लिए अधिक तरल पदार्थ लेने और किसानों को दिन के समय सिंचाई से बचने की सलाह दी गई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :