दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 02 जुलाई 2026.  पंजाब में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2026) अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य की मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने बताया कि 1 जुलाई 2026 तक राज्य के 97.44 प्रतिशत मतदाताओं को गणना (एन्यूमरेशन) फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि 25 जून से शुरू हुए अभियान के तहत राज्य के 24,453 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने घर-घर जाकर मतदाताओं तक पहुंच बनाई है। पंजाब के कुल 2 करोड़ 14 लाख 61 हजार 43 मतदाताओं में से अब तक 2 करोड़ 9 लाख 12 हजार 619 मतदाताओं को गणना फॉर्म उपलब्ध कराए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि बीएलओ केवल फॉर्म वितरित ही नहीं कर रहे, बल्कि मतदाताओं को फॉर्म सही तरीके से भरने में भी सहायता प्रदान कर रहे हैं, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न रह जाए। इसके साथ ही भरे हुए गणना फॉर्म एकत्रित करने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है और उनके डिजिटलीकरण की प्रक्रिया भी तेजी से जारी है।

अनिंदिता मित्रा ने राज्य के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे समय रहते अपना गणना फॉर्म भरकर बीएलओ को सौंपें और इस महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पूरा सहयोग दें, ताकि मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सके।

उन्होंने बताया कि 24 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना फॉर्म वितरित करने और भरे हुए फॉर्म वापस लेने का कार्य जारी रखेंगे। चुनाव आयोग का उद्देश्य है कि राज्य का प्रत्येक पात्र मतदाता मतदाता सूची में सही और अद्यतन रूप से दर्ज हो, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी एवं मजबूत बन सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :