चंडीगढ़ 10 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा )चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही जोरदार हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आरोप लगाया कि खैरा ने एक विवादित पोस्ट शेयर किया है, जिसमें एक हजार रुपये देने की स्कीम को लेकर महिला विधायकों को निशाना बनाया गया है। चीमा ने इसे दलित महिलाओं का अपमान बताते हुए कहा कि कांग्रेस बार-बार महिलाओं का अपमान करती रही है। उन्होंने कहा कि पहले भी “बैंड बाजा” जैसा बयान दिया गया था और अब इस तरह की पोस्ट कर कांग्रेस ने हद पार कर दी है।इस पर नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि उन्हें इस पोस्ट की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा पोस्ट किया गया है तो कांग्रेस इसकी निंदा करती है। वहीं आम आदमी पार्टी के विधायक इंदरजीत ने भी इसे महिलाओं का अपमान बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई। इसके बाद आप की महिला विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके चलते सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी।सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर भी वित्त मंत्री चीमा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। इस पर प्रताप बाजवा ने कहा कि सुखपाल खैरा बुधवार को सदन में अपना पक्ष रखेंगे।खैरा बोले—मैं अपने बयान पर कायम विधानसभा में हंगामे के बीच सुखपाल खैरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने बयान का बचाव किया। उन्होंने लिखा कि वह अपने बयान पर कायम हैं क्योंकि एक हजार रुपये की स्कीम वोट पाने का स्टंट है। खैरा ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी अपने वादे को लेकर गंभीर होती तो इसे पहले बजट में लागू करती, आखिरी समय में नहीं।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026