दैनिक खबरनामा 13 अप्रैल 2026 सुनहरे भविष्य और रोजगार की तलाश में विदेश जाने वाले पंजाब के युवाओं के लिए एक बार फिर चेतावनी भरी घटना सामने आई है। जालंधर, मोहाली और तरनतारन के तीन युवक फर्जी ट्रैवल एजेंटों के झांसे में आकर रूस पहुंच गए, जहां उन्हें भारी मुश्किलों और यातनाओं का सामना करना पड़ा। हालांकि अब तीनों युवक सुरक्षित अपने वतन लौट आए हैं। उनकी वापसी राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों से संभव हो पाई।जालंधर के नकोदर निवासी अशोक कुमार ने सुल्तानपुर लोधी स्थित निर्मल कुटिया पहुंचकर सीचेवाल का आभार जताया। अशोक ने बताया कि उसे रूस में जेल में डाल दिया गया था, जहां बिताए गए 22 दिन उसके लिए 22 सदियों जैसे थे। जेल में बेहद कम खाना दिया जाता था और कई बार कैदियों को करंट भी लगाया जाता था। उसने यह भी दावा किया कि वहां दिए जाने वाले खाने के बाद गहरी नींद आ जाती थी, जिससे शक होता है कि उसमें कोई नशीला पदार्थ मिलाया जाता था।अशोक के मुताबिक, वह 19 जनवरी को 3 लाख रुपये खर्च कर मॉस्को गया था। एजेंट ने उसे 90 हजार से 1 लाख रुपये मासिक वेतन, रहने-खाने की सुविधा और एक साल की नौकरी का झांसा दिया था, लेकिन वहां पहुंचने पर सभी वादे झूठ साबित हुए। दो महीने काम करवाने के बाद 13 मार्च को कंपनी मालिक ने उसे और उसके साथियों को पुलिस के हवाले कर दिया।सीचेवाल ने युवाओं से अपील की है कि वे फर्जी ट्रैवल एजेंटों से सावधान रहें और विदेश जाने के लिए केवल अधिकृत एजेंटों का ही सहारा लें। उन्होंने चेतावनी दी कि कई मामलों में एजेंट युवाओं को बंधक बनाकर उनके परिवार से पैसे भी वसूलते हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :