मोहाली | 29 दिसंबर (जगदीश कुमार)पंजाब की लेडी ड्रग कंट्रोलर अफसर नवदीप कौर ने प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ फैशन की दुनिया में भी देश का नाम रोशन किया है। गोवा में आयोजित सुप्रा मिसेज नेशनल 2025 प्रतियोगिता में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए फर्स्ट रनर-अप का खिताब अपने नाम किया।नवदीप कौर का यह सफर आसान नहीं रहा। वह एक सिंगल मदर हैं और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट के कारण करीब 6 महीने तक बेड पर रहीं। डॉक्टरों ने दोबारा चल पाने को लेकर भी आशंका जताई थी, लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति और सकारात्मक सोच के बल पर उन्होंने खुद को फिर से खड़ा किया।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 25 देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जबकि फाइनल में 12 देशों की एंट्री हुई। इस उपलब्धि के साथ नवदीप कौर आज कई महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं।
You May Also Like
चंडीगढ़ PGI का देसी कमाल हाई-फ्लो नेजल कैनुला डिवाइस से सांस के मरीजों को मिलेगा सस्ता और प्रभावी इलाज
- Vishal
- April 21, 2026
चंडीगढ़ में शराब ठेकों की दोबारा नीलामी 28 अप्रैल को, रिजर्व प्राइस में 17% कटौती
- Vishal
- April 25, 2026
चंडीगढ़ मैराथन का गोल्डन आगाज, 3500 धावकों ने भरी रफ्तार
- Vishal
- March 1, 2026
Punjab and Haryana High Court की सख्ती अमृतपाल सिंह मामले में देरी पर पंजाब सरकार पर 10 हजार का जुर्माना
- Vishal
- February 26, 2026