चंडीगढ़ 19 जनवरी( दैनिक खबरनामा) निजी चैनल पर भगवान वाल्मीकि से जुड़े एक कार्यक्रम के प्रसारण को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में तीखी बहस देखने को मिली। याचिका में कार्यक्रम से संबंधित वीडियो हटाने, चैनल और एंकर से माफी दिलाने तथा केंद्र सरकार से कार्रवाई की मांग की गई थी। यह याचिका जालंधर निवासी हानि बालू द्वारा दाखिल की गई थी।सुनवाई के दौरान अदालत ने याचिकाकर्ता से कड़े सवाल पूछे। अदालत ने कहा कि क्या आप इतिहास की बात कर रहे हैं या पौराणिक कथाओं की? अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि के जीवन से जुड़ी घटनाएं सर्वविदित हैं और सभी ने उन्हें पढ़ा है। एक डाकू से महान ऋषि बनने की उनकी यात्रा गर्व की बात है, इसमें शर्म की कोई बात नहीं है।
अदालत ने याचिका की गंभीरता पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या आप इस याचिका को लेकर वास्तव में गंभीर हैं? आप अदालत का समय बर्बाद कर रहे हैं। कोर्ट ने यह भी चेतावनी दी कि यदि इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं तो उनके समर्थन में ठोस प्रमाण प्रस्तुत किए जाएं।कार्यवाही के दौरान अदालत ने बार एसोसिएशन में दस हजार रुपये की लागत लगाने की चेतावनी भी दी। अदालत की सख्त टिप्पणियों के बाद याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी।इसके बाद हाईकोर्ट ने याचिका को वापस लिए जाने के आधार पर खारिज कर दिया और लागत लगाने का आदेश भी वापस ले लिया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एनडीए से पास-आउट हुए पंजाब के पांच होनहार कैडेट, अगले वर्ष बनेंगे सेना के अधिकारी

महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की एक और बड़ी उपलब्धि,…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :

पंजाब पब्लिक स्कूल, नाभा के मेधावी विद्यार्थियों को राज्यपाल ने किया सम्मानित, विद्यालय के विकास के लिए 6 करोड़ रुपये की सहायता का ऐलान

दैनिक खबरनामा । चंडीगढ़, 30 मई: पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के…
Share to :