साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 6 फरवरी (दैनिक खबरनामा) मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री हरमनदीप सिंह हंस के दिशा-निर्देशों के तहत जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान मोहाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक डकैती मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी संदीप सिंह उर्फ सन्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह कार्रवाई श्री सौरव जिंदल, पुलिस कप्तान (जांच) तथा श्री भूपिंदर सिंह, पीपीएस, उप-पुलिस कप्तान (कमांड सेंटर) की निगरानी में थाना प्रभारी बलविंदर सिंह, इंचार्ज पीओ स्टाफ की टीम द्वारा की गई। गिरफ्तार आरोपी संदीप सिंह उर्फ सन्नी, पुत्र जसपाल सिंह खुरमी, गांव महितपुर, जिला जालंधर का निवासी है, जो वर्तमान में चंडीगढ़ में रह रहा था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को मुकदमा नंबर 89 दिनांक 17.06.2020, धारा 392, 379-बी, 34 भारतीय दंड संहिता तथा 25-54-59 आर्म्स एक्ट, थाना मटौर, मोहाली के तहत 3 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने 17 जून 2020 को फेज-3ए, मोहाली स्थित पंजाब नेशनल बैंक (एससीओ नंबर 6-7) में पिस्तौल की नोक पर डकैती की थी, जिसके बाद उसे अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किया गया था।इसके अलावा आरोपी अन्य मामलों में भी वांछित था, जिनमें मुकदमा नंबर 82/2021 (धारा 411, 482, 170 भादंसं व 25 आर्म्स एक्ट, थाना फेज-1, मोहाली) तथा मुकदमा नंबर 336/2021 (धारा 384, 120-बी, थाना सिटी खरड़) शामिल हैं।पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पंजाब के विभिन्न जिलों, यूटी चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें एक हत्या का मामला, दो हमले के केस, डकैती, पुलिस हिरासत से फरार होना, चोरी तथा आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले शामिल हैं।एसएसपी ने बताया कि 1 जनवरी 2026 से अब तक मोहाली पुलिस कुल 51 भगोड़ों को गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने कहा कि वांछित अपराधियों और घोषित भगोड़ों की गिरफ्तारी के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और सभी अपराधियों से कानून के अनुसार सख्ती से निपटा जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पटियाला के स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

दैनिक खबरनामा 29 अप्रैल 2026 पटियाला शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों को एक…
Share to :

Bigg Boss 13 फेम हिमांशी खुराना को 10 करोड़ की फिरौती की धमकी, मोहाली पुलिस ने शुरू की साइबर जांच

पंजाब 15 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाबी फिल्म अभिनेत्री और रियलिटी शो…
Share to :

रोपड़ में खैर माफिया पर पुलिस का बड़ा एक्शन छापेमारी में अवैध लकड़ी बरामद, 6 पर केस दर्ज

दैनिक खबरनामा 23 अप्रैल 2026 रोपड़ (रूपनगर) जिले में खैर की अवैध…
Share to :

बाइक की टक्कर से एक्टिवा सवार बुजुर्ग की मौत, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

पंजाब 10 फरवरी 2026(दैनिक खबनामा ) पंजाब के जीरकपुर। छत्त गांव के…
Share to :