दैनिक खबरनामा 2 मई 2026 पंजाब सरकार ने तत्काल प्रभाव से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 6 आईएएस और 39 पीसीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां कर दी हैं। इस बदलाव के तहत कई महत्वपूर्ण विभागों में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।सरकार ने नीलिमा को होम सेक्रेटरी नियुक्त किया है, जबकि साक्षी साहनी को हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट विभाग का मुख्य प्रशासक बनाया गया है। संदीप कुमार को ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) का मुख्य प्रशासक लगाया गया है।
इसके अलावा, अभिजीत कपिलेश को खनन विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है। मनीषा राणा को पीआरटीसी पटियाला की प्रबंध निदेशक (MD) की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं लतीफ अहमद को कृषि विभाग का प्रशासकीय सचिव बनाया गया है।
सरकार ने इसी के साथ 39 पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां दी हैं। इस व्यापक फेरबदल को प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से देखा जा रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

PSEB डेटशीट जारी: 8वीं की परीक्षा 17 फरवरी से, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च में शुरू

चंडीगढ़ 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक सत्र…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :