दैनिक खबरनामा 2 मई 2026 पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ | वाइस चांसलर (VC) पद के लिए आवेदन प्रक्रिया में तेजी आ गई है। अब तक करीब 50 उम्मीदवारों ने इस प्रतिष्ठित पद के लिए आवेदन किया है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 5 मई निर्धारित है।
सबसे ज्यादा चर्चा मौजूदा वीसी प्रो. रेणु विग के नाम को लेकर है, जिनके दोबारा आवेदन करने की अटकलें लगाई जा रही हैं। उनका कार्यकाल हाल ही में समाप्त होने वाला था, जिसे चार महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। हालांकि उन्हें पूर्ण तीन साल का विस्तार नहीं मिला, जिससे उनके भविष्य को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
इस पद के लिए विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ प्रोफेसरों ने भी दावेदारी पेश की है। इनमें प्रो. रजत संधीर, प्रो. टंकेश्वर, प्रो. संजय कौशिक, प्रो. कर्मजीत सिंह और प्रो. सुखबीर कौर जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा प्रो. राकेश शारदा का नाम भी संभावित उम्मीदवारों में सामने आया है।पीयू देश के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में गिना जाता है, ऐसे में यहां वीसी बनना किसी भी शिक्षक या प्रोफेसर के लिए बेहद सम्मानजनक माना जाता है। यही कारण है कि इस बार कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है और पंजाब के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
सूत्रों के मुताबिक, नियुक्ति प्रक्रिया में राजनीतिक समीकरण भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह भी माना जा रहा है कि इस बार ऐसे उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जा सकती है, जिसका राज्य से जुड़ाव हो।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली कार्निवाल पंजाब सखी शक्ति मेले में प्रभ गिल की गायकी ने बांधा समां

पंजाब 6 फरवरी 2026(जगदीश कुमार) पंजाब साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 5 फरवरी…
Share to :

कीटनाशकों का अंधाधुंध इस्तेमाल बना खतरा मिट्टी के जरूरी सूक्ष्मजीव तेजी से हो रहे खत्म

दैनिक खबरनामा चंडीगढ़, 22 अप्रैल 2026 खेती में अधिक उत्पादन की होड़…
Share to :

गांवों में फिटनेस और विकास को बढ़ावा सांसद मालविंदर सिंह कंग ने पलहेड़ी व मछली कलां में ओपन जिम का किया उद्घाटन

पंजाब 24 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली। ग्रामीण क्षेत्रों में…
Share to :

मोहोली में 16 स्कूलों को उड़ाने की धमकी, बम स्क्वॉड ने संभाला मोर्चा

पंजाब 11 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली जिले में बुधवार…
Share to :