दैनिक ख़बरनामा 2 मई 2026 तरणतारन,पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर महिला और अंडर-19 लड़कियों के एकदिवसीय मैचों के लिए तरणतारन जिले की टीमों के चयन हेतु 3 मई 2026 को ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।यह जानकारी देते हुए तरणतारन क्रिकेट एसोसिएशन के प्रधान अभिजीत सिंह संधू और सचिव एडवोकेट हरमिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि अंडर-19 वर्ग में वही खिलाड़ी हिस्सा ले सकती हैं जिनका जन्म 1 सितंबर 2007 या उसके बाद हुआ हो। ट्रायल में गेस्ट खिलाड़ी भी भाग ले सकेंगी।
ट्रायल सुबह 10 बजे सेंट रामा मेरिडियन अकादमी, पट्टी रोड, तरणतारन में आयोजित होंगे।इस अवसर पर उपप्रधान डॉ. कुलदीप सिंह संधू, संयुक्त सचिव रोजदीप सिंह संधू, शेर जंग सिंह हुंदल, लवप्रीत सिंह समेत एसोसिएशन के अन्य सदस्य और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मटौर में दुकानदार पर बेरहमी से हमला, दोनों हाथ-पैर टूटे हालत गंभीर

पंजाब 26 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली गांव मटौर में…
Share to :

वाघा बॉर्डर से व्यापार बहाल करने की मांग सांसद मालविंदर सिंह कंग बोले उत्तर भारत की अर्थव्यवस्था को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

दैनिक ख़बरनामा एस ए एस नगर, 23 अप्रैल 2026 आनंदपुर साहिब से…
Share to :

पंजाब में जनगणना की तैयारी पूरी, 15 मई से शुरू होगा पहला चरण

पंजाब 13 फ़रवरी (दैनिक खबरनामा )पंजाब सरकार ने राज्य में जनगणना की…
Share to :

गांव बलौंगी में हज़रत साबिर पाक कलियरी का दूसरा सालाना उर्स 3 मई को

दैनिक ख़बरनामा 17 अप्रैल 2026 मोहाली जिले के गांव बलौंगी में हज़रत…
Share to :