पंजाब पुलिस को आने वाले समय में बड़ी प्रशासनिक मजबूती मिलने जा रही है। मार्च 2026 में राज्य पुलिस को करीब 1600 नए मुलाजिम मिलने वाले हैं। इनमें इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) रैंक के अधिकारी शामिल होंगे। इस संबंध में जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी है।डीजीपी के पंजाब के अनुसार, ये नियुक्तियां प्रमोशनल आधार पर की जा रही हैं, जिससे लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे पुलिसकर्मियों को लाभ मिलेगा। सभी नए अधिकारी राज्य के विभिन्न पुलिस थानों और इकाइयों में तैनात किए जाएंगे।इस कदम से जहां एक ओर पुलिस बल की कार्यक्षमता में इजाफा होगा, वहीं दूसरी ओर आम लोगों को भी राहत मिलेगी। अधिकारियों की संख्या बढ़ने से थानों में लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आएगी और लोगों को अपने केसों के लिए बार-बार चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
पंजाब पुलिस मुख्यालय का मानना है कि इस प्रमोशनल भर्ती से न केवल प्रशासनिक संतुलन सुधरेगा, बल्कि फील्ड लेवल पर पुलिसिंग भी अधिक प्रभावी और जनहितैषी बन सकेगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :

निकाय चुनावों के बाद मान सरकार का बड़ा कदम! पंजाब में ठेकेदारी प्रथा खत्म करने की तैयारी, 65 हजार से अधिक कर्मचारी होंगे पक्के

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 1 जून :  पंजाब में निकाय चुनावों के…
Share to :