दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 7 जुलाई 2026. पंजाब सरकार की किसान-हितैषी नीतियों का सकारात्मक प्रभाव राज्य के बागवानी क्षेत्र में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। पंजाब के बागवानी मंत्री Mohinder Bhagat मोहिंदर भगत ने बताया कि मुख्यमंत्री Bhagwant Mann भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में किसानों के कल्याण और उनकी आय बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के परिणामस्वरूप राज्य में बागवानी के अंतर्गत क्षेत्रफल बढ़कर 5.21 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है।

मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को पारंपरिक खेती के दायरे से बाहर निकलकर फल, सब्जियां, फूलों और अन्य उच्च मूल्य वाली बागवानी फसलों की खेती अपनाने के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी हो रही है और कृषि क्षेत्र को अधिक लाभकारी तथा टिकाऊ बनाने में मदद मिल रही है।

उन्होंने बताया कि बागवानी विभाग किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से वित्तीय सहायता, आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी, तकनीकी परामर्श तथा उच्च गुणवत्ता वाली पौध सामग्री उपलब्ध करा रहा है। विभाग का उद्देश्य किसानों को आधुनिक और लाभकारी खेती से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना है।

मोहिंदर भगत ने कहा कि विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचे। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे बागवानी क्षेत्र से जुड़ी सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए अपने नजदीकी बागवानी कार्यालय से संपर्क करें।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार की नीतियों और किसानों के सहयोग से पंजाब का बागवानी क्षेत्र आने वाले समय में और अधिक मजबूत होगा तथा किसानों की आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित होगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड पर हाईकोर्ट सख्त, DGP से जवाब तलब

मोहाली 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की सरेआम…
Share to :