दैनिक खबरनामा | चंडीगढ, 7 जुलाई 2026. श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक और जनभागीदारी वाला आयोजन बनाने के उद्देश्य से पंजाब सरकार ने राज्यभर में विशेष अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार मोबाइल एलईडी वैनों के माध्यम से गुरु रविदास जी के जीवन, शिक्षाओं और सामाजिक संदेश को गांव-गांव तक पहुंचा रही है।

यह जानकारी पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री  तरुनप्रीत सिंह सौंद ने दी। उन्होंने बताया कि राज्य के 13 हजार से अधिक गांवों में बड़ी एलईडी स्क्रीन से सुसज्जित वाहनों के जरिए 30 मिनट की विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शित की जा रही है। इस फिल्म के माध्यम से गुरु रविदास जी के प्रेम, भक्ति, मानवता और सामाजिक समानता के संदेश को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार इस ऐतिहासिक अवसर को व्यापक स्तर पर मनाने के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित कर रही है, ताकि गुरु रविदास जी के विचारों और समाज सुधार में उनके योगदान को नई पीढ़ी तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।

उन्होंने बताया कि वाराणसी, फरीदकोट, जम्मू और बठिंडा से निकलने वाली चार भव्य शोभायात्राएं जल्द ही श्री खुरालगढ़ साहिब में एकत्र होंगी। इसके अलावा पंजाब के श्रद्धालुओं के लिए गुरु जी के जन्मस्थल वाराणसी तक तीर्थ यात्राओं का भी आयोजन किया जाएगा।

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि राज्य के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में गुरु रविदास जी के जीवन, दर्शन और शिक्षाओं पर आधारित सेमिनार आयोजित किए जाएंगे, जिससे युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा मिल सके।

उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व को समर्पित पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत पंजाब के प्रत्येक जिले में 6.5 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही वर्षभर रक्तदान शिविर, मैराथन, साइकिल रैलियां और कीर्तन समागम जैसे विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मंत्री ने कहा कि इन आयोजनों का उद्देश्य केवल प्रकाश पर्व मनाना ही नहीं, बल्कि गुरु रविदास जी के समता, सेवा और मानव कल्याण के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना भी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :