पंजाब 13 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) पंजाब प्यार न उम्र देखता है, न पद और न ही वर्दी की सख्ती। जब दिल जुड़ता है, तो प्रशासनिक गलियारों के बीच भी एक खूबसूरत कहानी लिख जाती है। ऐसी ही खास लव स्टोरी है IPS अधिकारी नवजोत सिमी और IAS अधिकारी तुषार सिंगला की, जो दोस्ती से शुरू होकर शादी तक पहुंची।यूपीएससी की तैयारी के दौरान शुरू हुई पहचान धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया। दोनों की मुलाकातें पटना में हुईं, जहां डेटिंग के दौरान उनका रिश्ता और मजबूत हुआ। हालांकि शादी के लिए उन्होंने बंगाल के हावड़ा को चुना।वैलेंटाइन डे पर रचाई थी शादी तारीख थी 14 फरवरी 2020, वैलेंटाइन डे। इसी दिन IPS नवजोत सिमी और IAS तुषार सिंगला (2015 बैच, पश्चिम बंगाल कैडर) ने सात फेरे लिए। इस जोड़ी की खास बात यह है कि नवजोत अपने पति तुषार से लगभग 2 साल 5 महीने बड़ी हैं।पंजाब से यूपीएससी तक का सफर नवजोत और तुषार दोनों ही पंजाब से ताल्लुक रखते हैं। उनकी पहली मुलाकात यूपीएससी की तैयारी और कोचिंग के दौरान हुई थी। पढ़ाई और संघर्ष के साझा अनुभवों ने उनके रिश्ते को और गहराई दी।
IIT से IAS बनने तक की कहानी IAS तुषार सिंगला ने IIT दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया। इसके बाद उन्होंने JNU से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन किया।
तुषार ने वर्ष 2013 में पहली बार यूपीएससी परीक्षा दी, जिसमें वह प्री और मेंस तक पहुंचे। दूसरे प्रयास में, वर्ष 2014 में उन्होंने AIR 86 हासिल की और IAS अधिकारी बने। IPS नवजोत और IAS तुषार की यह कहानी साबित करती है कि मेहनत, सपने और प्यार—तीनों साथ हों तो हर रिश्ता खास बन जाता है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा की, समय पर प्रोजेक्ट पूरे करने के निर्देश

दैनिक खबरनामा 30 मार्च 2026 Komal Mittal (डिप्टी कमिश्नर) ने जिला प्रबंधकीय…
Share to :

एयर फोर्स स्टेशन के 1000 मीटर दायरे में मांसाहारी दुकानों पर प्रतिबंध, कचरा फेंकने पर भी रोक

पंजाब 13 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब ज़िला मजिस्ट्रेट साहिबज़ादा अजीत सिंह…
Share to :

3 करोड़ की लॉटरी जीतकर भी अनजान रहे दंपति, दुकानदार ने बताया तो खुला राज

पंजाब 19 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा ) पंजाब में 3 करोड़ रुपए…
Share to :

लुधियाना में करोड़ों की ठगी का पर्दाफाश फरार ठग दंपति गिरफ्तार, निवेश के नाम पर लोगों को बनाया शिकार

दैनिक खबरनामा 9 मार्च 2026 लुधियाना शहर में बड़े स्तर पर धोखाधड़ी…
Share to :