पंजाब 1 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 31 जनवरी।मुख्यमंत्री हेल्थ स्कीम के तहत मोहाली में आज एक विशेष रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन पार्षद सुखदेव सिंह पटवारी की अगुवाई में किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में लोग योजना का लाभ उठाने के लिए पहुंचे,जिससे लोगों के उत्साह का साफ़ अंदाज़ा लगाया जा सका। इस अवसर पर मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा इस महत्वाकांक्षी योजना को ज़मीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की कि कार्ड बनवाने को लेकर किसी प्रकार की घबराहट न करें और “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर शांतिपूर्वक रजिस्ट्रेशन करवाएं।विधायक कुलवंत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री हेल्थ स्कीम के तहत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अभी पहले चरण में है। आने वाले दिनों में न केवल रजिस्ट्रेशन की गति तेज़ की जाएगी, बल्कि रजिस्ट्रेशन सेंटरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग योजना का लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि भले ही कार्ड बनने में कुछ समय लगे,लेकिन रजिस्ट्रेशन होने के बाद संबंधित व्यक्ति रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर सूचीबद्ध अस्पतालों में इलाज करवा सकेगा।उन्होंने जानकारी दी कि यह देश की पहली ऐसी हेल्थ इंश्योरेंस योजना है, जिसके अंतर्गत 10 लाख रुपये तक का इलाज पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा। विधायक ने यह भी बताया कि जिन लोगों के कार्ड कैंपों में नहीं बन पाएंगे, उनके कार्ड यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के सदस्य और आम आदमी पार्टी के ब्लॉक प्रधान घर-घर जाकर बनाएंगे।
कुलवंत सिंह ने कहा कि योजना के प्रति लोगों को जागरूक करने और रजिस्ट्रेशन बढ़ाने के उद्देश्य से गांवों और शहरों के विभिन्न वार्डों में नियमित रूप से ऐसे कैंप लगाए जाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा विधानसभा चुनावों के दौरान जनता से किए गए वादों और गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। शिक्षा क्रांति के तहत जहां सरकारी स्कूलों में बड़े सुधार हुए हैं, वहीं मोहल्ला क्लीनिकों के माध्यम से लाखों लोगों को मुफ्त इलाज,जांच और दवाइयों की सुविधा मिल रही है। मुख्यमंत्री हेल्थ स्कीम के शुभारंभ से प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक और बड़ी राहत मिली है।इस अवसर पर पार्षद सुखदेव सिंह पटवारी के अलावा पार्षद डॉ. कुलदीप सिंह,पूर्व पार्षद हरपाल सिंह चन्ना,राजिंदर प्रसाद शर्मा, राजीव वशिष्ठ,जसपाल सिंह मटौर, गुरप्रीत सिंह बरियाली, गुरप्रीत सिंह बैंस, जगदेव शर्मा और बिश्वप्रीत सिंह भी उपस्थित रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

दुबई में हमलों के बीच बठिंडा की प्रिंसिपल डॉ. नीरू गर्ग परिवार समेत फंसीं, भारत सरकार से लगाई मदद की गुहार

पंजाब 1 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच…
Share to :

पावरकॉम-ट्रांसको ठेका मुलाजिम यूनियन 7 फरवरी को दिरबा धरने में होगी शामिल

पंजाब 6 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के जीरकपुर। पावरकॉम एवं…
Share to :

विश्व कुष्ठ दिवस पर मोहाली में जागरूकता रैली, भ्रांतियों को तोड़ने का संदेश

पंजाब 30 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के मोहाली, में विश्व कुष्ठ…
Share to :

मोहाली के डॉ. बी.आर. अंबेडकर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के समय में बदलाव, 1 अप्रैल से लागू

दैनिक खबरनामा 30 मार्च 2026 फेज-6, मोहाली स्थित Dr. BR Ambedkar State…
Share to :