हरियाणा 12 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा चंडीगढ़। हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएनएल) में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा अवसर सामने आया है। एचकेआरएनएल के तहत प्रोग्राम काउंसलर के 6 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 18 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती काउंसलिंग ऑफ एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों की तैनाती हिसार शहरी क्षेत्र में होगी।इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है। चयनित अभ्यर्थियों को 12,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। प्रोग्राम काउंसलर का मुख्य कार्य सरकारी प्रशिक्षण योजनाओं में युवाओं को जोड़ना, प्रवेश प्रक्रिया में मार्गदर्शन करना, नामांकन प्रक्रिया पूरी करवाना तथा स्किल इंडिया पोर्टल के संचालन में सहयोग देना होगा। इसके अलावा प्रशिक्षण कार्यक्रमों से संबंधित संपर्क और समन्वय का कार्य भी इन्हीं के जिम्मे रहेगा।वहीं, एचकेआरएनएल में नोडल प्रोजेक्ट मैनेजर (एनपीएम) के 1 पद पर भी भर्ती निकली है। इस पद के लिए उम्मीदवार 17 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।एचकेआरएनएल की इस भर्ती को युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक अच्छा अवसर माना जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
You May Also Like
कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल
- Editorial Team
- June 15, 2026
अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
- Editorial Team
- June 23, 2026