पंजाब 13 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के मोहाली से एक बार फिर पंजाब की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। झामपुर इलाके में एक मुस्लिम युवक ने हिंदू समाज को मंदिर निर्माण के लिए अपनी निजी जमीन दान कर सामाजिक एकता का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है।
जानकारी के अनुसार झामपुर निवासी मोहम्मद इमरान हैप्पी ने सनातन धर्म मंदिर के निर्माण हेतु 325 गज जमीन सनातन धर्म सभा झामपुर को सौंप दी। बताया जा रहा है कि इस जमीन की कीमत करीब 80 लाख रुपये है।इस मौके पर पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इमरान हैप्पी ने बताया कि झामपुर के हिंदू समाज के पास अपने धार्मिक स्थल के लिए जमीन नहीं थी। जब यह बात शाही इमाम के सामने रखी गई तो उन्होंने बिना किसी हिचक के मंदिर निर्माण के लिए जमीन देने की अनुमति दी।जमीन दान करने के बाद सनातन धर्म सभा की ओर से शाही इमाम और मोहम्मद इमरान हैप्पी को सम्मानित भी किया गया।इस अवसर पर शाही इमाम ने कहा कि पंजाब में नफरत की कोई जगह नहीं है और भारत की असली पहचान अनेकता में एकता है, जिसे कोई ताकत कमजोर नहीं कर सकती।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :