पंजाब 23 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा बस योजना के तहत मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 6वीं बस को आज सेक्टर-66 से विधायक कुलवंत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के कोऑर्डिनेटर एवं स्टेट अवार्डी फूलराज सिंह, मंजीत सिंह (प्रधान, गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी), गोपाल शर्मा (प्रधान, मंदिर कमेटी), अरुण गोयल (ब्लॉक प्रधान), पूर्व पार्षद रजनी गोयल, कृष्ण लाल कपूर तथा पीतांबर जी विशेष रूप से मौजूद रहे।पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक कुलवंत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा बस योजना के अंतर्गत पंजाब के 117 विधानसभा क्षेत्रों से हर तीसरे दिन एक बस श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा के लिए रवाना की जा रही है। श्रद्धालुओं के आने-जाने, रहने और भोजन का पूरा खर्च पंजाब सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त यात्रा के दौरान एक गाइड और एक मेडिकल ऑफिसर भी श्रद्धालुओं के साथ तैनात रहता है।उन्होंने इस योजना के लिए भगवंत सिंह मान तथा अरविंद केजरीवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई यह पहल आम लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है।विधायक ने कहा कि तीर्थ यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालु बधाई के पात्र हैं और उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों। उन्होंने कहा कि समूह में यात्रा करने से आपसी भाईचारा और सामाजिक सद्भाव मजबूत होता है। कई बार जो लोग एक-दूसरे को पहले नहीं जानते, वे भी परिवार की तरह लौटते हैं। यह सेवा सामाजिक एकता का प्रतीक बन रही है।
इस अवसर पर विधायक ने बताया कि आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा शुरू की गई 10 लाख रुपये की मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत राज्य भर में पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर लोगों को योजना का लाभ दिलाया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक वार्डों व गांवों में विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभाग को सौंप रहे हैं।उन्होंने कहा कि राज्य को हरा-भरा और रंगला पंजाब बनाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा विभिन्न शहरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :