पंजाब 19 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के पठानकोट में रसोई गैस की किल्लत ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात ऐसे हैं कि उपभोक्ताओं को सुबह तड़के ही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद वीरवार सुबह कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क खुद कस्बा तंगोशाह स्थित गैस एजेंसी का जायजा लेने पहुंचे।मौके पर पहुंचकर मंत्री ने देखा कि 300 से 400 लोग लंबी लाइनों में खड़े हैं। कई लोगों ने बताया कि वे सुबह 4 से 5 बजे के बीच ही लाइन में लग गए थे, जबकि कुछ लोग पिछले 2-3 दिनों से चक्कर काट रहे हैं, फिर भी उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा।लोगों की परेशानी देखकर मंत्री कटारूचक्क ने गैस एजेंसी कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (DFSC) राज ऋषि मेहरा को फोन कर एजेंसी मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।इस पर DFSC ने मंत्री को आश्वासन दिया कि आम लोगों को परेशान करने वाले एजेंसी संचालकों के खिलाफ जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बुवाई से पहले बीज उपचार जरूरी, लाल सड़न रोग से गन्ने की फसल बचाएँ गन्ना आयुक्त

पंजाब 15 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब में गन्ने की फसल को…
Share to :

मोहाली पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक डकैती मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 6 फरवरी (दैनिक खबरनामा) मोहाली के वरिष्ठ पुलिस…
Share to :

राजकोषीय दबाव के बीच पंजाब सरकार आखिरी तिमाही में ₹12,006 करोड़ का कर्ज लेगी

पंजाब 4 जनवरी ( दैनिक खबरनामा )राज्य पर बढ़ते वित्तीय दबाव के…
Share to :

मटौर में दुकानदार पर बेरहमी से हमला, दोनों हाथ-पैर टूटे हालत गंभीर

पंजाब 26 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली गांव मटौर में…
Share to :