पंजाब 19 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब मोहाली के खरड़ इलाके में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार चालक ने हॉस्पिटल रोड पर जमकर हंगामा किया। आरोपी, जो पुलिस की वर्दी में था, ने अपनी कार से कई वाहनों को टक्कर मार दी। बाद में स्थानीय लोगों ने उसे घेरकर पकड़ लिया।आरोपी की पहचान हेड कांस्टेबल गुरजीत सिंह के रूप में हुई है। वह PB13AC-0710 नंबर की वर्ना कार चला रहा था, जिस पर AK-47 के स्टिकर लगे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार बेहद तेज गति से चलाई जा रही थी और रास्ते में कई वाहनों को टक्कर मारी गई।घटना उस समय और गंभीर हो गई जब सिविल अस्पताल के बाहर लोगों ने कार को रोक लिया। इसके बाद आरोपी और स्थानीय लोगों के बीच तीखी बहस हुई। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि हेड कांस्टेबल नशे में धुत था। हालांकि, जब लोगों ने मोबाइल फोन से वीडियो बनाना शुरू किया तो वह शांत हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम से टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया।मामले पर DSP करण संधू ने कहा कि आरोपी वर्दी में था, लेकिन वह उनके थाने में तैनात नहीं है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डीसी कोमल मित्तल ने ‘कम्युनिटी फ्यूनरल वैन सेवा’ की शुरुआत की

पंजाब 13 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के डिप्टी कमिश्नर Komal Mittal…
Share to :

₹7 के लॉटरी टिकट ने बदली किस्मत: पंजाब के किसान को मिला ₹1 करोड़ का इनाम, बोले गुरु साहिब की कृपा है

पंजाब 3 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) फतेहगढ़ साहिब जिले से एक चौंकाने…
Share to :

विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने डेराबस्सी हल्के की मंडियों में गेहूं खरीद की शुरुआत करवाई

दैनिक खबरनामा डेराबस्सी (एस.ए.एस. नगर), 5 मार्च 2026 हल्का विधायक सरदार कुलजीत…
Share to :

आम आदमी पार्टी (AAP) को गवर्नर कटारिया का जवाब“मैं संविधान के अनुसार चल रहा हूं

पंजाब 11 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद…
Share to :