पंजाब 19 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली में पुलिस द्वारा चलाए गए कासो ऑपरेशन” को लेकर स्पेशल डीजीपी राम सिंह और एसएसपी हरमंदीर सिंह हंस ने संयुक्त रूप से मीडिया को जानकारी दी। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों ने बताया कि यह ऑपरेशन अपराध और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से विशेष रूप से चलाया गया था।स्पेशल डीजीपी राम सिंह ने कहा कि “काशी ऑपरेशन” के तहत पुलिस ने विभिन्न इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और आपराधिक गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान कई संदिग्धों से पूछताछ की गई और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।एसएसपी हरमंदीर सिंह हंस ने जानकारी दी कि ऑपरेशन के दौरान कई जगहों पर नाकाबंदी की गई और पुलिस टीमों ने रातभर गश्त कर हालात पर कड़ी नजर बनाए रखी। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि मोहाली में शांति और सुरक्षा बनी रहे।
पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर समय रहते काबू पाया जा सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :