पंजाब 20 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा ) पंजाब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में टाटा स्टील के अत्याधुनिक इको-फ्रेंडली ग्रीन स्टील प्लांट का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती ऐसी है जहां छोटा या बड़ा कोई भी काम घाटे का नहीं होता। यह गुरुओं की धरती है, जहां हर कोई तरक्की कर सकता है।सीएम ने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य युवाओं के हाथों से नशे के टीके छुड़ाकर उन्हें रोजगार से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि अगर नौकरियां मिलेंगी तो युवा सही दिशा में आगे बढ़ेंगे और प्रदेश का विकास होगा।इस प्लांट में करीब 3200 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है और इससे 2500 से 2800 लोगों को सीधा रोजगार मिलेगा। लुधियाना के हाईटेक वैली में 115 एकड़ जमीन पर बने इस प्लांट की सालाना उत्पादन क्षमता 0.75 मिलियन टन होगी। यहां कंस्ट्रक्शन सेक्टर के लिए टीएमटी बार और अन्य स्टील उत्पाद तैयार किए जाएंगे।सरकार को इस प्रोजेक्ट से हर साल लगभग 200 से 300 करोड़ रुपए का राजस्व मिलने की उम्मीद है। सीएम मान ने कहा कि पंजाब अब देश का पहला ग्रीन स्टील बनाने वाला राज्य बन गया है, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम है।
कार्यक्रम के दौरान एन चंद्रशेखरन की सराहना करते हुए सीएम ने कहा कि वे दिल और जेब दोनों से अमीर हैं। साथ ही हलवारा से दिल्ली के लिए फ्लाइट सेवा शुरू होने की जानकारी भी दी गई, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :