पंजाबी 21 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब में मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब पंजाब में दिखाई देने लगा है। प्रीमियम पेट्रोल और कॉमर्शियल डीजल के दाम बढ़ते ही जालंधर में लोगों ने डीजल स्टोर करना शुरू कर दिया है।शहर के कई पेट्रोल पंपों पर लोग कैन लेकर पहुंचे और 5 से 20 लीटर तक डीजल भरवाते नजर आए। हालांकि, अमृतसर, लुधियाना और चंडीगढ़ में अभी स्थिति सामान्य बनी हुई है और वहां किसी तरह की अफरा-तफरी नहीं है।आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब में रोजाना करीब 5 लाख लीटर प्रीमियम पेट्रोल की खपत होती है। कीमत बढ़ने के बाद लोगों पर रोजाना करीब 10 लाख रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। वहीं, कॉमर्शियल डीजल 22 रुपए महंगा होकर 109 रुपए प्रति लीटर हो गया है।विशेषज्ञों का कहना है कि डीजल की कीमत बढ़ने से ट्रांसपोर्टेशन लागत बढ़ेगी, जिससे बस किराए और ट्रक भाड़े में इजाफा हो सकता है। इसका सीधा असर आम आदमी की जेब और महंगाई पर पड़ेगा।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026
अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस
- Editorial Team
- June 3, 2026
फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है
- Editorial Team
- June 16, 2026