पंजाब 22 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लेहली पुलिस चौकी की टीम को बड़ी सफलता मिली है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक युवक को 22 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान पंचकूला (हरियाणा) के सेक्टर-20 निवासी राजीव कुमार के रूप में हुई है।चौकी इंचार्ज गुरविंदर सिंह के अनुसार, पुलिस टीम टी-प्वाइंट लेहली चेक पॉइंट पर गश्त कर रही थी और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान अंबाला की तरफ से पैदल आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और अचानक दिशा बदलकर लालड़ू की ओर जाने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया।इस दौरान युवक ने अपनी जेब से एक लिफाफा निकालकर सड़क किनारे खाई में फेंक दिया, लेकिन पुलिस ने तुरंत उसे काबू कर लिया। खाई से बरामद लिफाफे की तलाशी लेने पर उसमें से 22 ग्राम कोकीन मिली।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी इस नशा तस्करी नेटवर्क से कब और कैसे जुड़ा हुआ है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में कांग्रेस को बड़ी मजबूती AAP पार्षद दमनप्रीत सिंह बादल सैकड़ों समर्थकों सहित शामिल

चंडीगढ़ 22 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में कांग्रेस पार्टी को…
Share to :

पंजाब सरकार का बड़ा यू-टर्न FIR डाउनलोड पर ₹80 फीस का फैसला वापस

दैनिक खबरनामा 26 मार्च 2026 पंजाब सरकार ने पुलिस वेबसाइट से एफआईआर…
Share to :

अबोहर PG सुसाइड केस आधी रात खुला कमरा, 28 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

दैनिक खबरनामा 1 अप्रैल 2026 पंजाब के अबोहर में एक पीजी (PG)…
Share to :

पटियाला में एएसआई हरपाल सिंह 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा 26 मार्च 2026 पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा…
Share to :