दैनिक खबरनामा 27 मार्च 2026 — शिवसेना पंजाब द्वारा आज खरड़ में हिंदू समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए एक विशाल विरोध मार्च का आयोजन किया गया। इस मार्च का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव घनौली ने किया, जबकि राष्ट्रीय चेयरमैन राजीव टंडन के मार्गदर्शन में इसका संचालन हुआ।यह मार्च दोपहर 12 बजे मेन बाजार, खरड़ से शुरू होकर श्री गोपाल माता अंबिका देवी गौशाला में समाप्त हुआ। इसमें बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोगों ने भाग लिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।सभा को संबोधित करते हुए संजीव घनौली ने कहा कि पंजाब में हिंदू समुदाय की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिरों के रखरखाव में सरकार की लापरवाही साफ नजर आती है और गौ सेवा सेस वसूलने के बावजूद गायों की स्थिति बेहद खराब है।उन्होंने आगे कहा कि पंजाब का हिंदू व्यापारी वर्ग केवल टैक्स देने का साधन बनकर रह गया है, जिससे व्यापारियों में भारी रोष है। इस प्रदर्शन का उद्देश्य हिंदू समाज को जागरूक करना और उनके अधिकारों के लिए एकजुट करना है।शिवसेना पंजाब युवा के पंजाब अध्यक्ष अरविंद गौतम ने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है और आने वाले समय में पंजाब के हर जिले में इस तरह के प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।
इस मौके पर पंजाब अध्यक्ष राजेश गर्ग, उत्तर भारत युवा अध्यक्ष मिक्की पंडित, मीत अध्यक्ष पंजाब राम बचन, संजीव सिंगला, सुशील बंसल, बलविंदर सिंह, संजीव राजपुरा, एडवोकेट मुदित भारद्वाज, राज यादव, परविंदर अरोड़ा, गुरदेव सिंह, अमित कोंडल, उपिंदर शर्मा, राजेश मलिक, जतिंदर शर्मा और दनेश कुशवाहा सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

ए.डी.सी. ने मोहाली में 52 नव-निर्वाचित ब्लॉक समिति सदस्यों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

पंजाब 27 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के एस.ए.एस. नगर, 27 फरवरी…
Share to :

मोहाली में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, विभिन्न स्थानों पर स्कूल बसों की सघन जांच

पंजाब 25 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली जिले में स्कूली…
Share to :

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज अकाली दल का ग्राफ बढ़ा, नवजोत कौर का नई पार्टी से ऐलान, राहुल गांधी की दलित नेताओं संग बैठक

दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले…
Share to :

लुधियाना इंडस्ट्री का LPG संकट पर ‘देसी जुगाड़’ एग्रो वेस्ट से चल रही फैक्ट्रियां, लागत आधी

दैनिक खबरनामा 31 मार्च 2026 ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच चल…
Share to :