दैनिक खबरनामा 29 मार्च 2026 पंजाब सरकार की आज यानी 29 मार्च को अहम कैबिनेट बैठक होने जा रही है। यह बैठक शाम 5 बजे मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर मुहर लगाई जा सकती है।बैठक का मुख्य एजेंडा 13 अप्रैल को बेअदबी के मामलों पर सख्त कानून लाने के लिए विशेष सत्र बुलाने को मंजूरी देना है। सरकार पहले ही संकेत दे चुकी है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वालों के खिलाफ कड़े प्रावधान किए जाएंगे, जिनमें 10 साल की सजा से लेकर उम्रकैद तक का प्रावधान शामिल हो सकता है।बताया जा रहा है कि इस मुद्दे पर सरकार ने पहले संत समाज के प्रतिनिधियों से भी बैठक कर सुझाव लिए हैं। वहीं, बैसाखी के मौके पर इस कानून को पेश करने की तैयारी है।इसके अलावा, कैबिनेट बैठक में अन्य प्रशासनिक और नीतिगत फैसलों पर भी चर्चा होगी। सरकार का फोकस आने वाले 2027 विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अहम निर्णय लेने पर है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया श्री गुरु हरि राय साहिब का प्रकाश पर्व

पंजाब 1 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली स्थित गुरुद्वारा सिंह…
Share to :

Punjab Police की बड़ी कार्रवाई मोहाली में हत्या का मामला 12 घंटे में सुलझाया, तीन आरोपी गिरफ्तार

पंजाब 3 मार्च 2026 ( जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली के फेज-1…
Share to :

मोहाली पुलिस की कार्रवाई 10.40 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

दैनिक ख़बरनामा 14 अप्रैल 2026 मोहाली जिले में नशे के खिलाफ चल…
Share to :

जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स के 100 मीटर दायरे में धरने-रैलियों पर प्रतिबंध

पंजाब 13 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के साहिबजादा अजीत सिंह नगर…
Share to :