दैनिक खबरनामा 29 मार्च 2026 पंजाब के अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीमावर्ती इलाके में गश्त के दौरान जवानों ने जाली भारतीय मुद्रा की एक बड़ी खेप बरामद की है। इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक, गश्त के दौरान जवानों को एक संदिग्ध पीला पैकेट मिला। जब पैकेट को खोला गया तो उसमें 500 रुपये के कुल 445 नकली नोट बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत 2,22,500 रुपये बताई जा रही है।इस मामले में थाना रामदास में केस दर्ज किया गया है। शिकायत सीमा सुरक्षा बल की 181 बटालियन की बी कंपनी के सहायक कंपनी कमांडर एसएच अमित लोखंडे द्वारा दी गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह जाली करेंसी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के जरिए भारतीय सीमा में भेजी गई हो सकती है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस तरह की गतिविधियों का मकसद देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाना है।गौरतलब है कि इससे पहले भी सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रग्स, हथियार और विस्फोटक सामग्री की तस्करी के कई मामले सामने आ चुके हैं। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हैं और मामले की जांच जारी
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026
अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस
- Editorial Team
- June 3, 2026
फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है
- Editorial Team
- June 16, 2026