दैनिक खबरनामा 30 मार्च 2026 हरियाणा के हिसार स्थित एक निजी नर्सिंग कॉलेज से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में चेयरमैन जगदीश गोस्वामी को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। करीब तीन महीने जेल में रहने के बाद 27 मार्च को उन्हें राहत मिली। हालांकि, कोर्ट के आदेश की कॉपी सामने आने के बाद छात्राओं के बयान ने मामले को फिर से सुर्खियों में ला दिया है।
छात्राओं ने गोस्वामी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। एक छात्रा के अनुसार, उसे बहाने से बुलाकर बाथरूम में फंसाया गया और उसके साथ जबरन शारीरिक छेड़छाड़ की कोशिश की गई। विरोध करने पर मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया। वहीं, दूसरी छात्रा ने आरोप लगाया कि रात के समय कमरे में घुसकर उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की गई।एक अन्य छात्रा ने बताया कि उसे डराकर जबरन पैर दबाने को कहा गया और मना करने पर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। सबसे चौंकाने वाला आरोप एक छात्रा ने लगाया, जिसमें कहा गया कि उसे ‘टारगेट प्रैक्टिस’ के नाम पर सिर पर सेब रखकर खड़ा होने को कहा गया और मना करने पर उस पर तीर चला दिया गया।बचाव पक्ष ने इन आरोपों को गलतफहमी बताते हुए कहा कि कुछ छात्राओं ने हलफनामे देकर मामला सुलझने की बात कही है। वहीं, हाईकोर्ट ने माना कि आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और ट्रायल लंबा चल सकता है, इसलिए उसे जमानत दी गई है।अब इस मामले की सच्चाई ट्रायल के दौरान ही सामने आएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

म्यूटेशन मामलों के निस्तारण को बड़ा अभियान जलसा-ए-आम से हर शनिवार होंगे जन सम्मेलन

हरियाणा 10 जनवरी(दैनिक खबरनामा ) हरियाणा जमीन की म्यूटेशन यानी रजिस्ट्री के…
Share to :

22 फरवरी को पंचकूला गोल्फ लीग सीजन-2 का फाइनल: टी बर्ड्स बनाम शिवालिक स्विंगर्स में खिताबी भिड़ंत

हरियाणा 20 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) हरियाणा के पंचकूला। Panchkula Golf League…
Share to :

हरियाणा के आईएएस अफसरों के पास करोड़ों की संपत्ति, गुरुग्राम-मोहाली में सबसे ज्यादा निवेश

हरियाणा 15 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारियों…
Share to :

सेक्टर-12 में युवक की तेजधार हथियार से हत्या, इलाके में दहशत

हरियाणा 3 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) हरियाणा के पंचकूला के सेक्टर-12 क्षेत्र…
Share to :
Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब विधानसभा का स्पेशल सेशन आज, मनरेगा के नाम और फंडिंग को लेकर होगा प्रस्ताव

चंडीगढ़ 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार…
Share to :

वसीयत के आधार पर अनुकंपा नियुक्ति नहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट

उत्तर प्रदेश 16 जनवरी (दैनिक खबरनामा) उत्तर प्रदेश इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्पष्ट…
Share to :

अब इलाज नहीं बनेगा बोझ पंजाब में 3 करोड़ लोगों को 10 लाख तक फ्री ट्रीटमेंट

चंडीगढ़ 26 दिसम्बर (जगदीश कुमार)नए साल से पहले पंजाब सरकार ने प्रदेशवासियों…
Share to :
श्रीगंगानगर में बीएसएफ भर्ती के दौरान मधुमक्खियों का हमला, दो दर्जन से…
Share to :