दैनिक खबरनामा 30 मार्च 2026 पंजाब के फाजिल्का जिले के गांव मुरादवाला दल सिंह में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां 12 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बच्चे खेलते-खेलते पास में लगे रतनजोत के पौधे के फल को बादाम समझकर खा गए, जिसके बाद उनकी हालत खराब हो गई।
जानकारी के मुताबिक, बच्चे रोजाना की तरह गांव के खेल मैदान में खेल रहे थे। इसी दौरान वे पास में लगे रतनजोत के पौधों के पास पहुंच गए और एक बच्चे ने उसका फल तोड़कर खा लिया। उसे देख अन्य बच्चों ने भी वही फल खा लिया। कुछ ही देर बाद बच्चों को उल्टियां और घबराहट जैसी समस्या होने लगी।बच्चों के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत सभी को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कुछ बच्चों को अरनीवाला के निजी अस्पताल, कुछ को अबोहर और कुछ को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में दाखिल किया गया।सरकारी अस्पताल फाजिल्का के एसएमओ डॉक्टर एरिक के अनुसार, करीब 7 बच्चों को सिविल अस्पताल लाया गया, जिनमें फूड प्वाइजनिंग जैसे लक्षण पाए गए। फिलहाल सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 6 बच्चे सिविल अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे फरीदकोट रेफर किया गया है।डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों को अनजान पौधों और फलों से दूर रखने के लिए अभिभावकों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :