दैनिक खबरनामा 31 मार्च 2026 मोहाली जिले के डेराबस्सी के मुबारकपुर गांव में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 16 वर्षीय किशोर को अगवा कर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। जानकारी के अनुसार, पीड़ित निखिल घर में अकेला था, तभी 3-4 अज्ञात लोग वहां पहुंचे। दरवाजा खोलते ही उन्होंने उसे जबरन काबू कर लिया और अगवा कर अपने साथ ले गए।परिजनों के मुताबिक आरोपी निखिल को एक सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उस पर डीजल डालकर आग लगा दी गई। आग की लपटों में घिरने के बावजूद निखिल ने हिम्मत नहीं हारी और किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। गंभीर रूप से झुलसा हुआ वह सीधे अपने पिता की दुकान पर पहुंचा, जिसके बाद परिवार उसे तुरंत डेराबस्सी के सिविल अस्पताल लेकर गया।डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक बताते हुए उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026
अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस
- Editorial Team
- June 3, 2026
फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है
- Editorial Team
- June 16, 2026
कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग
- Editorial Team
- June 1, 2026