दैनिक खबर नामक 31 मार्च 2026 अमृतसर में मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेत्री Priyanka Chopra ने Golden Temple पहुंचकर श्रद्धा भाव से माथा टेका। अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान उन्होंने पूरी सादगी और मर्यादा का पालन किया। गोल्डन रंग का सूट पहने प्रियंका ने मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही दुपट्टे से सिर ढक लिया और एक आम श्रद्धालु की तरह व्यवहार किया।
माथा टेकने के बाद प्रियंका सीधे लंगर हॉल पहुंचीं, जहां उन्होंने सेवा भाव से जूठे बर्तन मांजने का कार्य किया। इसके अलावा उन्होंने लंगर के अन्य कामों में भी सहयोग दिया। कुछ समय तक वह शांत भाव से बैठकर गुरबाणी सुनती रहीं, जिससे उनकी आस्था और विनम्रता झलकती रही।इस दौरान प्रियंका ने किसी से बातचीत नहीं की और मीडिया के सवालों का भी जवाब नहीं दिया। उन्होंने पूरी तरह से अपनी यात्रा को निजी और आध्यात्मिक बनाए रखा। जानकारी के अनुसार, वह शाम करीब साढ़े चार बजे गोल्डन टेंपल पहुंचीं और लगभग आधे घंटे तक वहां रहीं।प्रियंका चोपड़ा का यह दौरा न केवल उनकी धार्मिक आस्था को दर्शाता है, बल्कि सेवा और सादगी का संदेश भी देता है। उनकी यह विनम्र पहल सोशल मीडिया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बरौली में सांझा इफ्तार हिंदू-सिख-मुस्लिम एकता ने दिया भाईचारे का संदेश

पंजाब 21 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के मोहाली जिले के बरौली…
Share to :

रोशन होगा गांव-गांवपंजाब में 3 लाख नई स्ट्रीट लाइटें लगेंगी, 550 करोड़ की ‘रोशन योजना’ को मंजूरी”

दैनिक खबरनामा 12 अप्रैल 2026 पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने…
Share to :

कणक के पराली अवशेष को आग न लगाने के लिए खरड़ ब्लॉक के सरपंचों के साथ बैठक आयोजित

दैनिक ख़बरनामा 13 अप्रैल 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर, जिले में पराली…
Share to :

चंडीगढ़ में बड़ा बदलाव अब पेट्रोल पंप और डिपार्टमेंटल स्टोर्स पर भी मिलेगी शराब

दैनिक खबरनामा 28 मार्च 2026 पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़…
Share to :