दैनिक खबरनामा 1 अप्रैल 2026 कपूरथला के सुलतानपुर लोधी में ब्लॉक समिति चेयरमैन चुनाव के दौरान बुधवार को भारी हंगामा और हिंसा देखने को मिली। जोन फत्तू ढींगा स्थित ब्लॉक समिति कार्यालय के बाहर निर्दलीय विधायक राणा इंदर प्रताप सिंह और आम आदमी पार्टी (AAP) के समर्थकों के बीच तीखी झड़प हो गई, जिसके चलते चुनाव प्रक्रिया रोकनी पड़ी।विधायक राणा इंदर प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि उनके एक उम्मीदवार का अपहरण कर लिया गया, जबकि दूसरे को कार्यालय में प्रवेश से रोका गया। उन्होंने पुलिस पर निष्क्रिय रहने और AAP कार्यकर्ताओं को समर्थन देने का भी आरोप लगाया।झड़प के दौरान हवाई फायरिंग की घटना सामने आई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच गेहूं के खेतों में भी मारपीट हुई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि विधायक खुद भी धक्का-मुक्की का शिकार हो गए, जबकि उनके एक समर्थक के बेहोश होने की खबर है।कपूरथला के एसएसपी गौरव तूरा ने हवाई फायरिंग की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड पर हाईकोर्ट सख्त, DGP से जवाब तलब

मोहाली 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की सरेआम…
Share to :