दैनिक खबरनामा 3 अप्रैल 2026 पंजाब और ट्राइसिटी (चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला) में मौसम ने अचानक करवट ली है। मोहाली, पठानकोट और बठिंडा के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई, जबकि कई जगहों पर तेज हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो गया। मौसम विभाग ने ट्राइसिटी के लिए दोपहर 2:15 बजे तक हल्की से मध्यम बारिश, आंधी और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं लोगों को राहत दे रही हैं।मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को राज्य के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। स्थिति को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।हालांकि तापमान में 3.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस पटियाला में रिकॉर्ड किया गया।मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पूर्वी ईरान और अफगानिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब उत्तर-पश्चिम भारत पर दिख रहा है। इसके साथ दक्षिण-पूर्व पाकिस्तान और कच्छ क्षेत्र के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण भी जुड़ गया है। वहीं, 7 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे मौसम में और बदलाव आएगा।मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के अनुसार, 3, 4, 7 और 8 अप्रैल को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 5 और 6 अप्रैल को कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश के आसार हैं। अगले 24 घंटों में तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब में नशा तस्करी पर बड़ा वार 180 करोड़ की हेरोइन बरामद, 2 तस्कर हथियारों समेत गिरफ्तार

पंजाब 2 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के…
Share to :

सरकारी विभागों में अब अनिवार्य होंगे प्रीपेड बिजली मीटर, PSPCL ने जारी किए नए आदेश

पंजाब 9 फ़रवरी (दैनिक ख़बरनामा ) पंजाब में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को…
Share to :

कीटनाशकों का अंधाधुंध इस्तेमाल बना खतरा मिट्टी के जरूरी सूक्ष्मजीव तेजी से हो रहे खत्म

दैनिक खबरनामा चंडीगढ़, 22 अप्रैल 2026 खेती में अधिक उत्पादन की होड़…
Share to :

एलपीजी सिलेंडरों की अवैध डायवर्जन रोकने के लिए जिला प्रशासन सख्त, निगरानी बढ़ाई

पंजाब 16 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली में घरेलू और…
Share to :