दैनिक खबरनामा 6 मार्च 2026 मोहाली में पंजाब अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (PUDA) के दफ्तर के बाहर आज कांग्रेस पार्टी की ओर से धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। इस प्रदर्शन में पंजाब विधानसभा में नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा शामिल होंगे, जबकि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता बलवीर सिंह सिद्धू इसकी अगुवाई करेंगे।
यह धरना किसानों की जमीन अधिग्रहण के मुद्दे को लेकर आयोजित किया गया है, जिसका किसान लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। इससे पहले भी सरकार नई पॉलिसी के तहत नए सेक्टर, इंडस्ट्रियल एरिया और कमर्शियल हब विकसित करने के लिए जमीन अधिग्रहण करना चाहती थी, लेकिन किसानों के विरोध के चलते सरकार को अपना फैसला वापस लेना पड़ा था।कांग्रेस नेता बलवीर सिंह सिद्धू ने सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि इन फैसलों से किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है और आगे भी उनके हकों की लड़ाई जारी रखेगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :