दैनिक खबरनामा 6 मार्च 2026 मोहाली में पंजाब अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (PUDA) के दफ्तर के बाहर आज कांग्रेस पार्टी की ओर से धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। इस प्रदर्शन में पंजाब विधानसभा में नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा शामिल होंगे, जबकि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता बलवीर सिंह सिद्धू इसकी अगुवाई करेंगे।
यह धरना किसानों की जमीन अधिग्रहण के मुद्दे को लेकर आयोजित किया गया है, जिसका किसान लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। इससे पहले भी सरकार नई पॉलिसी के तहत नए सेक्टर, इंडस्ट्रियल एरिया और कमर्शियल हब विकसित करने के लिए जमीन अधिग्रहण करना चाहती थी, लेकिन किसानों के विरोध के चलते सरकार को अपना फैसला वापस लेना पड़ा था।कांग्रेस नेता बलवीर सिंह सिद्धू ने सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि इन फैसलों से किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है और आगे भी उनके हकों की लड़ाई जारी रखेगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी पर सख्त कानून की तैयारी, शिवसेना पंजाब ने जताया विरोध

दैनिक ख़बरनामा 13 अप्रैल 2026 पंजाब सरकार द्वारा धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी…
Share to :

बिजली कटौती पर भड़के किसान मानसा में दफ्तर घेराव, सरकार को बड़े आंदोलन की चेतावनी

दैनिक खबरनामा 25 अप्रैल 1026 पंजाब के मानसा और बुढलाडा में लगातार…
Share to :

हरियाणवी देसी लोकधुनों ने बांधा समां, ओपन-एयर थिएटर दर्शकों से खचाखच भरा

चंडीगढ़ 13 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार…
Share to :

महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर शहीदों को जिला प्रशासन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पंजाब 30 जनवरी 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, में महात्मा…
Share to :