दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 रेप केस में जेल में बंद आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रहीं। अब पटियाला पुलिस उन्हें एक पुराने माइनिंग केस में प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करने की तैयारी में है।यह मामला थाना जुल्कां में दर्ज है, जिसमें पठानमाजरा समेत चार लोगों को नामजद किया गया है। थाना प्रभारी बलविंदर सिंह के अनुसार, पुलिस जल्द ही अदालत में याचिका दाखिल कर विधायक को पूछताछ के लिए पेश करने की अनुमति मांगेगी। हालांकि, उन्होंने मामले की विस्तृत जानकारी साझा करने से इनकार किया।गौरतलब है कि पठानमाजरा को करीब सात महीने तक फरार रहने के बाद 25 मार्च 2026 को ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।इससे पहले 1 सितंबर 2025 को थाना सिविल लाइन पटियाला में उनके खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता का आरोप है कि विधायक ने खुद को तलाकशुदा बताकर उससे शादी की और बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया।मामला दर्ज होने के बाद पठानमाजरा फरार हो गए थे। गिरफ्तारी के दौरान करनाल में उनके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग और पथराव किया, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया और आरोपी मौके से फरार हो गया।
अब माइनिंग केस में संभावित गिरफ्तारी के चलते उनकी कानूनी परेशानियां और बढ़ती दिख रही हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

PSEB डेटशीट जारी: 8वीं की परीक्षा 17 फरवरी से, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च में शुरू

चंडीगढ़ 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक सत्र…
Share to :

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :
Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

अमित शाह के रीवा दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डिप्टी सीएम ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

रीवा | 25 दिसंबर (जगदीश कुमार की रिपोर्ट) अमित शाह के रीवा…
Share to :

उत्तर प्रदेश नहर किनारे खड़ी कार में मिले दो शव, अलीगढ़ के खैर कोतवाली क्षेत्र में सनसनी कर्ज विवाद में हत्या का खुलासा, दो आरोपी हिरासत में

अलीगढ़ 27 दिसम्बर जगदीश कुमार)उत्तर प्रदेश नहर क्षेत्र में उस समय सनसनी…
Share to :

अरावली संरक्षण पर सख्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सघन वृक्षारोपण और अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास…
Share to :

ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की हकीकत आई सामने तय समय पर PGI पहुंचने के बावजूद मरीजों को 5–7 घंटे का इंतजार, भूखे-प्यासे डॉक्टरों के कमरों के बाहर बैठे रहे लोग

चंडीगढ़ 27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मरीजों की सुविधा और समय बचाने के उद्देश्य…
Share to :