दैनिक खबरनामा 11 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस एक बार फिर एक्शन मोड में आ गई है। कई महीनों तक ढील देने के बाद अब सख्ती बढ़ा दी गई है, जिसका असर अपराध पर भी साफ दिखाई देने लगा है।सूत्रों के मुताबिक, पिछले 2-3 महीनों तक ट्रैफिक पुलिस ने न तो वाहनों की नियमित जांच की और न ही मैनुअल चालान काटे। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने मौके का फायदा उठाया और शहर में आपराधिक वारदातें बढ़ती गईं।मार्च में लगातार हुई बड़ी घटनाओं—पंजाब यूनिवर्सिटी में फायरिंग (17 मार्च), सेक्टर-9 में चमनप्रीत उर्फ चिन्नी की हत्या (18 मार्च) और सेक्टर-38 में युवक पर फायरिंग (22 मार्च)—के बाद प्रशासन हरकत में आया। प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए।
इसके बाद शहर में थाना और चौकी स्तर पर नाके लगाए गए और 24 घंटे सघन चेकिंग शुरू कर दी गई। 23 मार्च से 8 अप्रैल के बीच ट्रैफिक पुलिस ने 6698 मैनुअल चालान किए और 757 वाहनों को जब्त किया। वहीं, 28 मार्च से ड्रंकन ड्राइविंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें 177 चालान किए गए।
पुलिस के अनुसार, 1 जनवरी से 22 मार्च तक करीब 81 दिनों तक एक भी मैनुअल चालान नहीं काटा गया था। हालांकि, इस दौरान थाना पुलिस ने 3255 चालान जरूर किए।अब सख्ती का असर भी दिखने लगा है। पहले जहां रोजाना 3-4 वाहन चोरी के मामले सामने आते थे, वहीं अब तीन दिनों में केवल 2 मामले दर्ज हुए हैं। झपटमारी और चोरी की घटनाओं में भी कमी आई है।
फिलहाल ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर विशेष अभियान जारी है। तेज रफ्तार, संदिग्ध नंबर प्लेट और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस सख्त 5 हरियाणा विधायकों पर सस्पेंशन की तलवार, निष्कासन पर अभी फैसला टला

दैनिक खबरनामा 4 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में 3 अप्रैल को कांग्रेस की…
Share to :

चंडीगढ़ नगर निगम में ट्यूबवेल ऑपरेटरों का धरना वेतन न मिलने से बढ़ी मुश्किलें, बच्चों की पढ़ाई पर संकट

दैनिक खबरनामा 16 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम में कार्यरत ट्यूबवेल…
Share to :

हरियाणा में SIR प्रक्रिया पर कांग्रेस की पैनी नजर, राव नरेंद्र सिंह की अगुवाई में बनी राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी

चंडीगढ़ 31 जनवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस कमेटी…
Share to :

चंडीगढ़ BJP मुख्यालय ब्लास्ट केस ISI लिंक का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा 5 मार्च 2026 चंडीगढ़ स्थित पंजाब बीजेपी मुख्यालय पर हुए…
Share to :