दैनिक खबरनामा 12 मार्च 2026 चंडीगढ़ चंडीगढ़ एयरपोर्ट रोड पर रविवार दोपहर एक चलती BMW कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही कार से बम फटने जैसी तेज आवाजें आने लगीं। गनीमत रही कि ड्राइवर ने समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली।यह हादसा न्यू चंडीगढ़ से एयरपोर्ट की ओर जाने वाली सड़क पर टीडीआई के पास करीब पौने 3 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सामान्य रूप से चल रही थी, तभी उसमें से अचानक चिंगारी निकली और कुछ ही सेकंड में धुआं फैल गया। देखते ही देखते पूरी कार आग की चपेट में आ गई और आग का गोला बन गई।घटना के दौरान लगातार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं, जिससे आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। इस वजह से कुछ समय के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही मोहाली फेज-1 फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।पुलिस के अनुसार, कार की नंबर प्लेट भी जल गई हैं, जिससे पहचान में दिक्कत आ रही है। अब इंजन नंबर के आधार पर मालिक की पहचान की जा रही है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि कार मोहाली के पते पर रजिस्टर्ड है और मालिक का नाम सुरेंद्र सिंह बताया जा रहा है। आग लगने की वजह इंजन फॉल्ट मानी जा रही है।
You May Also Like
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026
विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश
- Editorial Team
- June 3, 2026
एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए
- Editorial Team
- June 4, 2026