दैनिक खबनामा 13 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। शहर में 2,998 सरकारी मकानों तक पीएनजी पाइपलाइन पहुंचाई जा चुकी है और परियोजना का पहला चरण लगभग पूरा होने की कगार पर है। अब प्रशासन अगले चरण की तैयारी में जुट गया है।प्रशासन के मुताबिक, अलग-अलग सेक्टरों में पीएनजी कनेक्शन देने का काम तेजी से किया गया है। सेक्टर-47 में सबसे ज्यादा 1,573 सरकारी मकानों को इस सुविधा से जोड़ा गया है। इसके अलावा सेक्टर-33 में 521, सेक्टर-43 में 344 और सेक्टर-35 में 328 मकानों तक पाइपलाइन पहुंच चुकी है। वहीं सेक्टर-11 में 138 और सेक्टर-44 में 94 सरकारी घरों को भी इस योजना का लाभ मिला है।इस परियोजना में प्रशासन और गैस कंपनी की जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से तय की गई हैं। प्रशासन जहां मकानों का डेटा उपलब्ध कराने, योजना बनाने और पाइपलाइन बिछाने के लिए जरूरी अनुमति देने का काम कर रहा है, वहीं गैस कंपनी उपभोक्ताओं को नियमित और सुरक्षित गैस सप्लाई सुनिश्चित करेगी। साथ ही नेटवर्क का रखरखाव और खपत के आधार पर पारदर्शी बिलिंग भी कंपनी की जिम्मेदारी होगी।पीएनजी को एलपीजी के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प माना जाता है। इससे न केवल लोगों को निरंतर गैस सप्लाई मिलती है, बल्कि यह साफ-सुथरा ईंधन होने के कारण प्रदूषण भी कम करता है।
You May Also Like
जुलाई 2026 में DA/DR बढ़ने की उम्मीद, केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिल सकता है एरियर
- Editorial Team
- June 2, 2026
DU Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ऑफिस असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती, एक लाख रुपये तक मिलेगा वेतन
- Editorial Team
- June 4, 2026
पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर फायरिंग का मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, दो कॉन्स्टेबल निलंबित
- Editorial Team
- June 3, 2026
Meta AI की सुरक्षा पर उठे सवाल, कथित AI Manipulation से हजारों Instagram अकाउंट्स का डेटा लीक होने का दावा
- Editorial Team
- June 8, 2026