दैनिक ख़बरनामा 13 अप्रैल 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर,
जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। अब तक किसानों के खातों में उनकी फसल के भुगतान के रूप में ₹16.97 करोड़ की राशि सीधे हस्तांतरित की जा चुकी है।यह जानकारी जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक वरिंदर कुमार ने देते हुए बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार तय समय से पहले ही किसानों को भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन किसानों के गेहूं का दाना-दाना खरीदने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।उन्होंने बताया कि मंडियों में अब तक 13,717 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है, जिसमें से 9,272 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। खरीद एजेंसियों के अनुसार पनग्रेन ने 3,058 मीट्रिक टन, मार्कफेड ने 3,384 मीट्रिक टन, पनसप ने 2,118 मीट्रिक टन और पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 712 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है।हाल ही में हुई बारिश के चलते गेहूं की गुणवत्ता की जांच के लिए भारत सरकार की तीन सदस्यीय टीम मंडियों का दौरा कर रही है। टीम ने पहले बनूड़ और लालड़ू मंडियों से सैंपल लिए थे, जबकि सोमवार को कुराली मंडी से भी नमूने एकत्र किए गए।
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशानुसार किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए शिकायत निवारण समितियां गठित की गई हैं। साथ ही वरिष्ठ अधिकारी लगातार मंडियों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे मंडियों में केवल सूखा गेहूं ही लेकर आएं, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सरकार के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। खरीद सीजन के अंत तक किसानों को निर्बाध सेवाएं देने का भरोसा भी जताया गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में आशा वर्करों का प्रदर्शन भत्ते दोगुने करने के वादे पर घिरी सरकार, बजट की प्रतियां जलाईं

पंजाब 18 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब के मोहाली के फेज-6 स्थित सिविल…
Share to :

मोहाली पुलिस की कार्रवाई 10.40 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

दैनिक ख़बरनामा 14 अप्रैल 2026 मोहाली जिले में नशे के खिलाफ चल…
Share to :

मलेरकोटला में 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार 15 साल से रह रहे थे, 5 साल से कर रहे थे मजदूरी

दैनिक खबरनामा 29 मार्च 2026 पंजाब के मलेरकोटला में पुलिस ने बड़ी…
Share to :

मोगा रैली के बाद बिगड़ी तबीयत, सीएम भगवंत मान फोर्टिस से डिस्चार्ज चंडीगढ़ आवास के लिए रवाना

पंजाब 19 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann…
Share to :