दैनिक खबरनामा 26 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ के मटका चौक पर एक लेडी रैपिडो ड्राइवर के साथ बीच सड़क मारपीट का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार चालक ने पहले स्कूटी को कट मारा और टोकने पर गुस्से में आकर युवती को थप्पड़ जड़ दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी, हालांकि वह बाद में वहां से भाग निकला।पीड़ित ड्राइवर निशा, जो एक ब्लॉगर भी हैं, ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सेक्टर-28 निवासी आरोपी विशाल ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया।निशा के अनुसार, आरोपी युवक शराब के नशे में था और बेहद लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज की और फिर कार से उतरकर हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ एयर शो 2026 सुखना लेक पर आसमान में दिखेगा रोमांच, जानिए टिकट, एंट्री और ट्रैफिक नियम

दैनिक खबरनामा 26 मार्च 2026 चंडीगढ़ में 27 और 28 मार्च 2026…
Share to :

चंडीगढ़ में इलेक्ट्रिक कारों की रफ्तार तेज, लेकिन पेट्रोल-डीज़ल वाहनों का दबदबा बरकरार

चंडीगढ़ 27 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़। चंडीगढ़ में बीते पांच वर्षों…
Share to :

सरकारी मकानों पर कब्जे पर हाईकोर्ट सख्त, कहा 32 साल बाद भी खतरा कैसे? आवास खाली कराएं

चंडीगढ़ 13 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) Punjab and Haryana High Court…
Share to :

पंचकूला कोर्ट और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली करवाया गया

चंडीगढ़ 9 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ हरियाणा के पंचकूला स्थित कोर्ट…
Share to :