दैनिक खबरनामा 26 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ के मटका चौक पर एक लेडी रैपिडो ड्राइवर के साथ बीच सड़क मारपीट का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार चालक ने पहले स्कूटी को कट मारा और टोकने पर गुस्से में आकर युवती को थप्पड़ जड़ दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी, हालांकि वह बाद में वहां से भाग निकला।पीड़ित ड्राइवर निशा, जो एक ब्लॉगर भी हैं, ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सेक्टर-28 निवासी आरोपी विशाल ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया।निशा के अनुसार, आरोपी युवक शराब के नशे में था और बेहद लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज की और फिर कार से उतरकर हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, हड़कंप स्कूल खाली करवाकर चला सर्च ऑपरेशन

दैनिक खबरनामा 9 मार्च 2026 चंडीगढ़ शहर के कई नामी स्कूलों को…
Share to :

चंडीगढ़ पेरीफेरी में अवैध निर्माण पर एनजीटी सख्त, प्रशासन और पंजाब सरकार से मांगी रिपोर्ट

चंडीगढ़ 7 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ के पेरीफेरी क्षेत्रों में तेजी…
Share to :

चंडीगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह बैंड-बाजा और बारात के बीच 4 जोड़ों ने लिए सात फेरे

चंडीगढ़ 12 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) राजस्थान परिषद चंडीगढ़ एवं श्री राधा…
Share to :

प्राइवेट बसों में भी मान्य होंगे फ्री पास, सरकार सख्त

दैनिक खबरनामा चंडीगढ़ 21 अप्रैल 2026 हरियाणा में निजी बस संचालकों की…
Share to :