दैनिक खबरनामा 30 अप्रैल 2026 पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने शिरोमणि अकाली दल (SAD) पर तीखा हमला बोला है। AAP नेता बलतेज पन्नू ने अकाली दल पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी एक तरफ कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाती है, जबकि दूसरी ओर खुद कथित तौर पर आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को बढ़ावा देती है।पन्नू ने दावा किया कि अकाली दल ने एक गैंगस्टर की पत्नी को हल्का इंचार्ज बनाया हुआ है। उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि पार्टी का रुख कानून के खिलाफ काम करने वालों के प्रति नरम है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हाल ही में पुलिस द्वारा गैंगस्टर के परिवार पर दर्ज किए गए केस के खिलाफ अदालत में पेश हुए वकील अकाली दल से जुड़े हुए हैं, जो पार्टी के “दोहरे चरित्र” को उजागर करता है।उन्होंने कहा कि एक तरफ अकाली दल कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरता है, वहीं दूसरी तरफ वही लोग पार्टी में शामिल किए जाते हैं और उन्हें राजनीतिक संरक्षण दिया जाता है। पन्नू ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा याचिका खारिज किए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि न्यायपालिका ने सही फैसला लिया है।दरअसल, पंजाब की सियासत में AAP और अकाली दल के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार जारी है। हाल ही में शंभू के पास रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के बाद अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने इसे खुफिया तंत्र की विफलता बताया था। उन्होंने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य को एक बार फिर असुरक्षा के दौर में धकेला जा रहा है।इस मुद्दे पर दोनों दलों के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है, जिससे प्रदेश की सियासत में तनाव और बढ़ता नजर आ रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड पर हाईकोर्ट सख्त, DGP से जवाब तलब

मोहाली 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की सरेआम…
Share to :