दैनिक खबरनामा 4 अप्रैल 2026 पंजाब के होशियारपुर जिले के गढ़शंकर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गांव बकापुर गुरु के क्रिकेट ग्राउंड में मैच खेलते समय आसमानी बिजली गिरने से 16 वर्षीय तरुणदीप सिंह की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य बच्चों को बिजली का झटका लगा।जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब सवा 12 बजे गांव के गुरुद्वारा साहिब के पास बने मैदान में बच्चे क्रिकेट टूर्नामेंट खेल रहे थे। अचानक मौसम खराब हुआ और हल्की बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान तरुणदीप गेंदबाजी करने की तैयारी कर रहा था, तभी अचानक बिजली मैदान पर आ गिरी।बिजली गिरने का झटका इतना तेज था कि मैदान में मौजूद सभी बच्चे जमीन पर गिर पड़े। कुछ बच्चे संभलकर उठे और मदद के लिए दौड़े, लेकिन तरुणदीप मौके पर ही बेहोश हो गया।घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत सभी घायलों को नवांशहर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तरुणदीप को मृत घोषित कर दिया। 18 वर्षीय अंशप्रीत सिंह का इलाज जारी है।मृतक तरुणदीप गांव रसूलपुर का रहने वाला था और 10वीं कक्षा में पढ़ता था। उसकी मां पंचायत सदस्य हैं और पिता ओंकार सिंह ने बताया कि बेटा क्रिकेट खेलने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :