दैनिक खबरनामा 2 मई 2026 Sunil Jakhar ने मुख्यमंत्री Bhagwant Mann और आम आदमी पार्टी के प्रमुख Arvind Kejriwal पर बड़ा हमला बोला है। जाखड़ ने विधानसभा में मुख्यमंत्री के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए इसे पंजाब के लिए कलंक करार दिया।उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की कथित “मदहोश हालत” से ध्यान हटाने के लिए नया ड्रामा रचा गया। जाखड़ ने चेतावनी दी कि भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलकर मुख्यमंत्री की मानसिक और शारीरिक स्थिति की जांच की मांग करेगा।जाखड़ ने फिल्मी अंदाज में निशाना साधते हुए कहा कि “जिनके घर शीशे के होते हैं, वे दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते।” उन्होंने केजरीवाल और उनकी टीम पर इशारों-इशारों में हमला करते हुए भगवंत मान को “कठपुतली” बताया और आरोप लगाया कि पंजाब सरकार के फैसले दिल्ली से नियंत्रित हो रहे हैं।उन्होंने गगनदीप सिंह रंधावा की मौत को आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताया और इस मामले में सीबीआई जांच की मांग उठाने की बात कही। साथ ही, विधायक रमन अरोड़ा को दोबारा सुरक्षा देने पर भी सवाल उठाते हुए जाखड़ ने सरकार पर “भ्रष्ट विधायकों के आगे झुकने” का आरोप लगाया।जाखड़ ने मुख्यमंत्री को सलाह दी कि वे “दिल्ली के दखल” को खत्म करें और पंजाब के हित में फैसले लें। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे राष्ट्रपति शासन के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन पंजाब को बचाने के लिए बदलाव जरूरी है।
अंत में, जाखड़ ने सरकार पर “मीडिया नैरेटिव मैनेजमेंट” के तहत कार्रवाई करने का आरोप लगाया और इसे एक सोची-समझी रणनीति बताया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

PSEB डेटशीट जारी: 8वीं की परीक्षा 17 फरवरी से, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च में शुरू

चंडीगढ़ 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक सत्र…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :