दैनिक खबरनामा 22 अप्रैल 2026 छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास इन दिनों आठ किस्मों के करीब आठ हजार खिले ट्यूलिप फूलों से महक उठा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 27 अप्रैल से प्रस्तावित शिमला दौरे से पहले उद्यान रंग-बिरंगे फूलों से पूरी तरह सज चुका है।उद्यान विभाग ने इस बार विशेष तैयारी करते हुए जनवरी में करीब 10 हजार ट्यूलिप बल्ब लगाए थे, जिनमें से लगभग 8000 अब पूरी तरह खिल चुके हैं। आठ प्रमुख किस्मों के ट्यूलिप अपनी अलग-अलग रंगत से आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। डेनमार्क किस्म के लाल-पीले फूल, डीप पर्पल रॉक का गहरा बैंगनी रंग, सुपर वाइनर की मैरून आभा और स्ट्रॉन्ग गोल्ड के चमकीले पीले फूल उद्यान की खूबसूरती बढ़ा रहे हैं। इसके अलावा एस्टा बोनिता, केट रोमन एम्पायर, सन बेल्ट और अपेलडॉर्न किस्में भी अपनी विशेष रंगत से परिसर को जीवंत बना रही हैं।फिलहाल ट्यूलिप फूलों को सूरज, बारिश और जंगली जानवरों से बचाने के लिए नेट से ढका गया है, जिसे 26 अप्रैल को हटा दिया जाएगा। राष्ट्रपति के दौरे को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रपति निवास को 2 मई तक आम लोगों के लिए बंद रखा गया है।इमारत की बाहरी सूरत को भी नया रूप दिया गया है। पारंपरिक सफेद रंग और लकड़ी के हिस्सों पर भूरे रंग की पॉलिश से औपनिवेशिक वास्तुकला और अधिक निखर कर सामने आई है। छत और बाहरी ढांचे की मरम्मत पूरी हो चुकी है, जबकि अंदर आधुनिक विद्युत प्रणाली, नई वायरिंग, लाइटिंग और सुरक्षा उपकरण लगाए जा रहे हैं।सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए हर प्रवेश द्वार पर अशोक चक्र का प्रतीक चिह्न स्थापित किया गया है। परिसर में सीसीटीवी कैमरे, बैरिकेडिंग और चेकिंग प्वाइंट लगाए जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां लगातार निरीक्षण कर रही हैं।करीब 175 वर्ष पुराना राष्ट्रपति निवास ‘द रिट्रीट’ ब्रिटिश काल में निर्मित हुआ था, जिसे बाद में राष्ट्रपति के ग्रीष्मकालीन निवास के रूप में उपयोग में लाया जाने लगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब विधानसभा में AAP का केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन, कांशीराम को भारत रत्न देने का प्रस्ताव ‘बैंड-बाजा’ बयान पर निंदा प्रस्ताव पास

पंजाब 16 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के…
Share to :

मोहाली जुझार नगर बडमाजरा रोड का उद्घाटन, कुलवंत सिंह बोले यह सिर्फ उद्घाटन नहीं, 6 महीने में पूरा होगा काम

मोहाली, 22 जनवरी(जगदीश कुमार)मोहाली के गांव जुझार नगर से बडमाजरा रोड तक…
Share to :

मोहाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई 8 माह में 204 भगोड़े अपराधी गिरफ्तार या पी.ओ. सूची से बाहर

पंजाब 14 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के जिला साहिबज़ादा अजीत सिंह…
Share to :

उभरती पंजाबी गायिका विभ सिद्धू के नए गीत ‘भाभी’ का पोस्टर रिलीज

दैनिक खबरनामा 6 अप्रैल 2026 मोहाली में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के…
Share to :