दैनिक खबरनामा 13 अप्रैल 2026 मोहाली जीरकपुर के ढकोली स्थित सुषमा कैपिटल कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक महिला की कार बेकाबू होकर लोअर ग्राउंड में बने शोरूम में जा घुसी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।जानकारी के अनुसार, ढकोली निवासी एक महिला अपनी कार लेकर कॉम्प्लेक्स के गेट नंबर-2 से अंदर दाखिल हुई थी। उसने कार पार्किंग में खड़ी की, लेकिन कार गियर में ही रह गई और हैंडब्रेक भी ठीक से नहीं लगाया गया। कुछ देर बाद जब महिला वापस लौटी और कार स्टार्ट की, तो वाहन अचानक झटके के साथ आगे बढ़ गया और बेकाबू हो गया।देखते ही देखते कार तेज रफ्तार से लोअर ग्राउंड की ओर उतर गई और एक शोरूम का शीशा तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे।राहत की बात यह रही कि घटना के समय बेसमेंट में कोई ग्राहक या राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कार चला रही महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई।
बाद में हाइड्रा क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद कार को शोरूम से बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बन गई। कार मालिक ने नुकसान की भरपाई करने पर सहमति जताई, जिसके चलते इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :