दैनिक खबरनामा 11 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ आने वाले पर्यटकों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें महंगे होटलों में ठहरने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि शहर में ‘बेड एंड ब्रेकफास्ट’ स्कीम शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इस योजना के तहत लोग अपनी कोठियों के कमरों को टूरिस्टों को किराए पर दे सकेंगे, जिससे पर्यटकों को सस्ते और आरामदायक ठहरने का विकल्प मिलेगा।प्रशासन द्वारा इस पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है और 14 अप्रैल तक आम लोगों से सुझाव मांगे गए हैं। मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू किया जाएगा। खास बात यह है कि इस स्कीम के तहत घरों को कमर्शियल कैटेगरी में शामिल नहीं किया जाएगा, जिससे मकान मालिकों को बिजली-पानी और टैक्स घरेलू दरों पर ही देना होगा।ड्राफ्ट के अनुसार, एक मकान मालिक अपने घर में अधिकतम 8 कमरे किराए पर दे सकेगा। हर कमरे के साथ अटैच्ड बाथरूम और वेस्टर्न टॉयलेट होना जरूरी होगा। इसके अलावा, पर्याप्त पार्किंग, अच्छी रोशनी और वेंटिलेशन की व्यवस्था भी अनिवार्य होगी। कमरों में आरामदायक फर्नीचर होना चाहिए और एक कमरे में अधिकतम दो बेड ही रखे जा सकेंगे।मकान मालिकों को किराए और उपलब्ध सुविधाओं की सूची स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करनी होगी। साथ ही, फायर सेफ्टी सहित सभी सुरक्षा नियमों का पालन करना भी जरूरी होगा। नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।इस स्कीम से जहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं स्थानीय लोगों के लिए कमाई के नए अवसर भी पैदा होंगे।
You May Also Like
विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश
- Editorial Team
- June 3, 2026
एनडीए से पास-आउट हुए पंजाब के पांच होनहार कैडेट, अगले वर्ष बनेंगे सेना के अधिकारी
- Editorial Team
- May 30, 2026
एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए
- Editorial Team
- June 4, 2026
पंजाब पब्लिक स्कूल, नाभा के मेधावी विद्यार्थियों को राज्यपाल ने किया सम्मानित, विद्यालय के विकास के लिए 6 करोड़ रुपये की सहायता का ऐलान
- Editorial Team
- May 30, 2026