दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 12 अक्टूबर 2026. पंजाब सरकार ने पिछड़े वर्गों के लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में अहम कदम उठाया है। चालू वित्त वर्ष के दौरान राज्य के 139 लाभार्थियों को अपना कारोबार शुरू करने के लिए 4.82 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को आत्मनिर्भर बनाकर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना है।

पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और तरक्की के समान अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को अपने पैरों पर खड़े होने तथा सम्मानजनक जीवन जीने के अवसर दिए जा रहे हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि स्वरोजगार के लिए उपलब्ध करवाई जा रही वित्तीय सहायता लाभार्थियों को अपनी योग्यता और कौशल के अनुसार कारोबार शुरू करने में मदद कर रही है। इससे न केवल परिवारों की आमदनी बढ़ाने के अवसर मिलते हैं, बल्कि राज्य की आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलता है।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि लोगों को स्थायी आजीविका के साधन उपलब्ध करवाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। ऐसी योजनाएं लोगों को अपने हुनर का बेहतर इस्तेमाल करने, रोजगार के नए अवसर तलाशने और अपने परिवारों का भविष्य सुरक्षित बनाने में सहायक साबित हो रही हैं।

कैबिनेट मंत्री ने लोगों से अपील की कि वे पंजाब सरकार की स्वरोजगार और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों की सक्रिय भागीदारी से सरकारी योजनाओं का फायदा जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया जा सकता है और आत्मनिर्भर, खुशहाल एवं समृद्ध रंगला पंजाब के निर्माण के लक्ष्य को नई मजबूती मिलेगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

PSEB डेटशीट जारी: 8वीं की परीक्षा 17 फरवरी से, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च में शुरू

चंडीगढ़ 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक सत्र…
Share to :

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :