दैनिक खबरनामा । शिमला, 1 जुलाई : हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने टीजीटी मेडिकल वर्ग के 166 उम्मीदवारों को प्रशिक्षु के रूप में नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। यह चयन हमीरपुर स्थित हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की सिफारिश पर किया गया। चयनित अध्यापकों की तैनाती प्रदेश के विभिन्न सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक तथा उच्च विद्यालयों में की जाएगी।

दस दिन में कार्यभार संभालना अनिवार्य

निदेशालय के निर्देशों के मुताबिक सभी चयनित अभ्यर्थियों को आदेश जारी होने के 10 दिन के अंदर संबंधित स्कूल में रिपोर्ट करना होगा। तय समयसीमा में कार्यभार ग्रहण न करने पर नियुक्ति प्रस्ताव खुद ही रद्द समझा जाएगा।

प्रशिक्षण अवधि और वेतन

इन नियुक्तियों को प्रशिक्षु आधार पर किया गया है। चयनित शिक्षकों को हर महीने 22,860 रुपये का निर्धारित मानदेय दिया जाएगा। शुरुआत में प्रशिक्षण की अवधि एक साल रहेगी। कार्य संतोषजनक पाए जाने पर इसे साल-दर-साल आगे बढ़ाया जा सकता है।

प्रमाणपत्र जांच के सख्त निर्देश

शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूल प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को आदेश दिया है कि अभ्यर्थियों को कार्यभार सौंपने से पहले उनके शैक्षणिक व व्यावसायिक दस्तावेज, चरित्र प्रमाणपत्र और आरक्षण से जुड़े सभी प्रमाणपत्रों की गहन जांच करें। निदेशालय ने यह भी साफ किया है कि जरूरत पड़ने पर इन शिक्षकों की सेवाएं उप-कैडर क्षेत्रों में भी ली जा सकेंगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

केंद्र से हिमाचल को बड़ी राहत की मांग, रेल व अन्य मेगा परियोजनाओं का पूरा खर्च वहन करे केंद्र राजेश धर्माणी

हिमाचल प्रदेश 14जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश हाल ही में दिल्ली में…
Share to :

एचआरटीसी कर्मचारियों के पहचान पत्र होंगे अपग्रेड, व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने…
Share to :

हिमाचल-पंजाब सीमा विवाद ने पकड़ा तूल, निहंग संगठनों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका’

दैनिक खबरनामा। बिलासपुर 3 जून : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों…
Share to :

इसी सप्ताह शिमला पहुंचेगा सतलुज का पानी, बिजली समस्या दूर 12 एमएलडी जलापूर्ति होगी शुरू

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल शिमला को सतलुज नदी…
Share to :